दहेज लोभियों ने एक बेकसुर महिला की हत्या कर शव को किया गायब ।

IMG 20220714 WA0008
IMG 20220714 WA0004
घटना के बाद मृतिका के परिजन विलाप कर घटना की जानकारी देते हुए

महिला हत्या के बाद किशोर बालक को भी लेकर सबके सब फरार

श्रवण आकाश, खगड़िया की खास रिपोर्ट

खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत अंतर्गत करना गांव में लगातार हो रहे अपराधियों के द्वारा घटनाओं के बाद एक बार फिर दहेज लोभियों ने एक बेकसुर मां की हत्या कर किशोर बेटा को गायब करने का मामला प्रकाश में आया हैं। जहां यह घटना पुरानी सभी घटनाओं को ताजी कर दिया है। जानकारी अनुसार करना गांव निवासी इंद्रदेव सिंह के पुत्रवधू और संजीत सिंह की 28 वर्षिया पत्नी बबीता देवी को उनके हीं ससुराल वालों ने दहेज को मोटरसाइकिल नहीं देने के कारण दिनदहाड़े हत्या कर शव को गायब कर उनके 4 वर्षिय किशोर बालक को भी गायब कर सबके सब फरार हो गया हैं। हालांकि इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा जैसे हीं स्थानीय परबत्ता थाना पुलिस को सुचना दिया गया, वैसे हीं परबत्ता थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पाल ने अपने पुलिस दल बल के साथ देर रात और अब तक मृत महिला का शव और गायब मृतिका के किशोर बालक की बरामदी को लेकर यथासंभव प्रयास करते दिखे। लेकिन देर अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जिसको लेकर आसपास के लोगों ने चेहरे पर नाराजगी की झलकियां दिखाई दिया।

IMG 20220714 WA0005
घटनास्थल पर जुटी आसपास के ग्रामीण, आरोपी सबके सब फरार

मिली जानकारी अनुसार करना गांव निवासी युवक संजीत सिंह और मृतिका महिला बबीता देवी की शादी तकरीबन पांच साल पहले हीं अलौली निवासी अर्जुन सिंह व प्रमिला देवी की बेटी बबीता देवी के साथ हुई थी। जिसे मात्र एक हीं 4 वर्षिय पुत्र हैं। वहीं इस घटना को लेकर अलौली और परबत्ता दोनों प्रखंड क्षेत्रों में सन्नाटा पसरी हुई हैं। अर्थात मृतिका बबीता देवी के परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल बताया जा रहा हैं और आसपास के क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा हुआ हैं।

IMG 20220714 WA0000

वहीं इस मामले को लेकर परबत्ता थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि सुचना मिलते ही मां और किशोर बालक दोनों की बरामदी को लेकर परबत्ता थाना पुलिस प्रशासन अपने स्तर से दिन रात खोजबीन प्रक्रिया में लगी हुई हैं और अब तक प्रयासरत हैं। विश्वास रखिए बहुत जल्द मृत महिला बबीता देवी का शव और किशोर बालक की बरामदगी कर और इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर बहुत जल्द उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दी जाएगी।

IMG 20220714 WA0006
मृतिका बबीता देवी की फाइल फोटो

वहीं इस मामले को लेकर पुछताछ के दौरान मृतिका बबीता देवी की मां प्रमिला देवी ने परबत्ता थाना में आवेदन के जरिए मैं अपनी बच्ची की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था, जिस वक्त सब के सब सकुशल थे । वहीं शादी में 3 भरी सोना और दो लाख नगद रुपया देकर शादी किया था । इतना देने के बावजूद भी मेरी बेटी से मोटरसाइकिल की मांग ससुराल वाले द्वारा लगातार किया जा रहा था। जिसमें मैं अपने आप को और असमर्थ बताई थी। बहरहाल इसी कारणवश ससुराल पक्ष वाले में पति संजीत सिंह समेत सास गीता देवी, ससुर इंद्रदेव सिंह, जेठ रोशन सिंह सहित जेठानी अंजली देवी आदि द्वारा लगातार मोटरसाइकिल मांग करने पर इंकार करने अर्थात नहीं देने पर हत्या की घटना को अंजाम दिया। अंततः मृत महिला बबीता देवी के मां पिता समेत सभी परिवार वालों के बीच मातमी छाई हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *