भागलपुर

बायजबरण घर मे घुसकर अकेली नाबालिक किशोरी के साथ वहशी युवक ने किया दुष्कर्म ।

  • घटना 14 जुलाई की शाम
  • शादीशुदा वहशी युवक ने दिया घटना को अंजाम, कांड दर्ज

नवगछिया। भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव की 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ एक वहशी युवक के द्वारा बायजबरण घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामाल प्रकाश में आया है। घटना 14 जुलाई की शाम 7 बजे के करीब होना बताया जा रहा है। भवानीपुर ओपी पुलिस ने रविवार को पीड़ित किशोरी का नवगछिया अनुमंडल असप्ताल में मेडिकल जांच कराया गया। बताया गया कि घटना के दिन पीड़ित के घर मे कोई नही था। पीड़ित की माँ समेत घर के सभी सदस्य रिश्तेदार के यहां भोज खाने गए हुए थे और घर मे दोनो बहने ही मात्र थी। इधर कुकर्मी युवक ने मौका देखकर किसी बहाने घर मे घुस गया और किशोरी को उसी के कमरे में बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर पीड़ित की बड़ी बहन ने बताया कि घटना के वक्त दूसरे तले पर खाना पका रही थी तभी दुष्कर्मी युवक मधुरापुर वार्ड संख्या- 1 निवासी मो इंतजार अली पिता मो सुलेमान अली को मैने अपनी आंखों से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है, जिसके बाद दोनो बहन शोर मचाने लगी, जिसपर आरोपी युवक ने क्षमा याचना करने के बाद वहां से घर जाने की मिन्नत करने लगा। लेकिन वह युवक दोबारा उसके घर के छज्जे पर चढ़कर छिपा हुआ था। जब दोनो बहन ने उसे दोबारा छिपा देखा तो हल्ला करने के बाद स्थानीय लोग जुट गए। बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा है पूर्व में उसकी पत्नी ने भी उसपर केस दर्ज किया है। फिर भी आरोपी वहशी युवक के पक्ष से जनप्रतिनिधियों ने बीच-बचाव कर उसे घर ले गया। बताया जा रहा है कि घटना की रात दोनो बहन ग्रामीणों के साथ स्थानीय थाना गई लेकिन भवानीपुर थानाध्यक्ष ने सुबह आने की बात कहकर लौटा दिया। पीड़ित की बहन ने बताया कि इस बीच कई जनप्रतिनिधियों ने उस आरोपी दुष्कर्मी युवक के बचाव में पुलिस से मेलजोल भी किया। जिसके बाद कई तरह के दबाव पीड़ित किशोरी पर दिया गया। फलस्वरूप पीड़ित पक्ष के द्वारा केस दर्ज करने पर डटी रही, तदुपरांत कांड के दो दिन बाद भवानीपुर थाने में केस दर्ज हुआ और रविवार को किशोरी के मेडिकल जांच कराया गया। मामले को लेकर पीड़ित किशोरी की ने भवानीपुर ओपी में आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इस बारे में भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म नही हुआ है, पोक्सो एक्ट का मामला है, पुलिस अनुसंधान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button