भागलपुर

पड़ोसी गांव से मजदूरी कर घर वापसी के दौरान सड़क दुघर्टना में एक मजदूर की मौत ।।

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

खगरिया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पसराहा ढाला के समीप तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की हुई मौत। वहीं मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी स्थानीय पसराहा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद अविलंब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच पुलिसिया कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। वहीं मृतक मजदूर की पहचान मिली पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडिहा गांव निवासी बलराम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र गोपाल सिंह के रूप में किया गया। जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

img 20220801 wa01338283441111644581252

वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि उक्त मृत मजदूर गोपाल सिंह पंचायत के कमरी गांव से मजदूरी करके घर वापिस आ रहा था, कि सड़क पार करने के दौरान हीं तेज रफ्तार से आ रही वाहन की शिकार हो गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बताया जा रहा है।

img 20220801 wa01326782881772631018141

खासकर मृतक मजदूर गोपाल सिंह की पत्नी और पुत्र – पुत्री की चीत्कार से ग्रामीणों की आंखें नम हो गई हैं। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया हैं। अंततः मृतक के परिजन के द्वारा अब तक किसी प्रकार की आवेदन नहीं आईं हैं। अद्यतन आवेदन मिलने के बाद संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button