भागलपुर

बच्चे के मामूली विवाद में सगे भतीजे ने चाचा को मारी गोली ।।

  • आरोपी के माता-पिता गिरफ्तार

नवगछिया। शुक्रवार की शाम 6 बजे के करीब बिहपुर थाना क्षेत्र के शर्मा टोला बभनगामा में बच्चे के बीच हुई मामुली विवाद में वृद्ध चाचा को 15 वर्षीय सगे भतीजे ने गोली मार दिया। थ्रीनट की गोली से घायल बेदानंद शर्मा का मायागंज अस्पताल भागलपुर में ईलाज चल रहा है। उनके बाएं कंधे पर एक गोली मारी गई है। वही गोली मारने वाला नाबालिक सगा भतीजा हिमांशु कुमार पिता विधान शर्मा घटना के बाद से घर से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार बेदानन्द शर्मा का पोता और हिमांशु दोनो में चिढ़ाने को लेकर लप्पड़ थप्पड़ हो गया।

जिसके बाद बच्चे के बीच बड़े घुस गए और विवाद हिंसक रूप ले लिया। भतीजे ने बिना देर किए घर से कट्टा निकालकर गोली चला दी। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बेदानन्द को ईलाज के लिए बिहपुर सीएचसी से मायागंज भागलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने बेदानन्द का फर्द बयान दर्ज किया साथ ही आवश्यक जांच की गई। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। घायल बेदानंद की पुतहु आरती देवी के लिखित आवेदन पर बिहपुर थाने में कांड दर्ज किया गया। जिसमें मुख्य आरोपित सविता देवी, हिमांशु कुमार, गुलशन कुमार और विधान शर्मा शामिल है। पुलिस ने कांड दर्ज करते हुए आरोपी हिमांशु की मां सविता देवी और पिता विधान को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा मामला भूमि विवाद से भी जुड़ा हो सकता है। पूर्व में जमीन को लेकर दोनो के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई है। हिमांशु को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button