भागलपुर

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में बड़े ही शान से झंडा फहराया गया।

नवगछिया। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में बड़े ही शान से झंडा फहराया गया। इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्राचार्य कन्हैया कुमार सिंह , शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों के बीच निर्देशक श्री साहू ने झंडोतोलन कर सम्बोधन किया। इस अवसर पर दशम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। पुरुस्कार पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को अपने बेहतर प्रदर्शन का श्रेय दिया और उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर शिक्षक दिवाकर चौधरी, अमित कुँवर,आलोक कुमार, राम बहादुर कुमार, नवरत्न कुमार , आकाश कुमार, उत्तम कुमार ,अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। मौके पर शिक्षक सुरेश सिंह नें संबोधन कर सबो को वर्तमान समय में आजादी और शिक्षण कार्य के महत्व को बताया और समस्त देशवाशियों को 75वे आजादी के वर्षगांठ के अवसर पर शुभकामनाए दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button