Uncategorizedभागलपुर

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ नाबालिक चोर गिरफ्तार ।

नवगछिया। थाना पुलिस ने बुधवार की देर शाम विशेष छापेंमारी के क्रम में थाना क्षेत्र के तेतरी मंदिर के समीप चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक नाबालिक चोर को गिरफ्तार कर लिया। नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार चोर तेतरी निवासी प्रिंस राज 14 वर्ष पिता सियाशरण चौधरी को चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल के साथ देखा गया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। वही मौजूद पुलिस बलों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में कई बातों की जानकारी पुलिस को मिली है। वही मामले को लेकर नवगछिया थाने में कांड दर्ज कर गुरुवार को नाबालिक चोर का नवगछिया पीएचसी में मेडिकल जांच के बाद बाल सुधार गृह भागलपुर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button