भागलपुर

सुलतानगंज थाना अध्यक्ष ने 20 एनसीसी छात्राओं किया सम्मानित।

भागलपुर सुलतानगंज थाना परिसर में थाना अध्यक्ष डॉ गौरव कुमार ने महाशिवरात्रि में मुरारका कॉलेज सुलतानगंज के एनसीसी कैडेट को सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंगा घाट एवं चौक चौराहे पर लगाया गया था। अच्छी व्यवस्था को देखते हुए थाना अध्यक्ष डॉ गौरव कुमार शंभू शरण राय वीडियो नवल किशोर ठाकुर मुरारका कॉलेज के प्राचार्य अमरकांत सिंह ने संयुक्त रूप से एनसीसी कैडेट के 20 छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए ।इस दौरान डॉ गौरव कुमार ने बताया कि एनसीसी कैडेट द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था में अथक परिश्रम करके सुलतानगंज थाना अंतर्गत सराहनीय कार्य किया गया। जिसके चलते यह पर्व अत्यधिक शांति एवं सौहार्द पूर्ण रहा इसलिए 20 एनसीसी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एनसीसी के छात्र एसयूओ शुभम भारद्वाज विनीत बिहारी राजीव कुमार आलोक कुमार सुमन कुमार राकेश कुमार अंकित कुमार आनंद प्रेम एवं पूर्व वार्ड पार्षद दीपंकर प्रसाद व महानंद झा अशोक कुमार इत्यादि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button