भागलपुर

किसानों को न्याय नही मिलने पर होगा आंदोलन : जयप्रकाश नारायण यादव।

भागलपुर सुलतानगंज के खादी ग्राम उद्योग के प्रांगण मे भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जयप्रकाश नारायण यादव पहुँचे ।इस दौरान राजद के प्रदेश महासचिव राजद बिहार डॉ चक्रपाणि हिमांशु ,पूर्व विधायक फनींद्र चौधरी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज, युवा अध्यक्ष नट बिहारी मंडल, से मुलाकात करते हुए हालचाल जानते हुए क्षेत्र की समस्याओं से रुबरु हुए।साथ ही संवाददाता सम्मेलन किया गया।इस दौरान रैयत किसानों से सुलतानगंज अगुवानी पुल अधिग्रहण मामले में किसानों से पुछताछ करते हुए,
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जयप्रकाश नारायण यादव ने संवाददाताओं से कहा कि एप्रोच रोड बनाने के लिए अतिक्रमण मुक्त करने के नाम पर खेत में लगे फसल 21 एकड़ को जेसीबी द्वारा फसल बर्बाद किया जिसकी निंदा की जाती है। जो फसल बर्बाद हुआ है उस फसल का मुआवजा किसानों को दिया जाए। अगुवानी घाट पुल बनाने के लिए जिन किसानों का जमीन का जो रजिस्ट्री निर्धारित है उस आधार पर मुआवजा दिया जाए उपरोक्त विषय पर जिलाधिकारी भागलपुर सुब्रत सेन से मोबाइल पर बात कर समाधान करने की बात करेंगे।
उपरोक्त विषय पर प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी से एक प्रतिनिधिमंडल से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा । अकबरनगर नगर पंचायत बनाने का हम विरोध करते हैं। वर्तमान समय में किसानों के परिवारों के बीच रोजी-रोटी का खतरा है। गनगनिया पंचायत के महादलित टोला जाने के लिए आजादी के 74 साल बाद भी रास्ता नहीं है। अस्पताल की स्थिति बद से बत्तर है। कोरोना के नाम पर सरकारी पैसा का घोटाला हो रहा है । डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों पर बढ़ोतरी हो रही है। इसके कारण सरकार की पोल खुल गई है। देश के सरकारी संस्थान बैंक एवं अन्य 50 लगभग सरकारी संस्थान को बेचा जा रहा है । अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा हुआ है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। शराब की होम डिलीवरी हो रही है। उपरोक्त विषय पर राष्ट्रीय जनता दल आंदोलन करेगी। इस दौरान राजद के कार्यकर्ता अफरोज आलम विवेकानंद शशि रंजन,धीरेंद्र यादव ,शुभाष ताँती,सकलदेव यादव ,बासुकी यादव एवं दर्जनों रैयत किसान मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button