भागलपुर

नवगछिया में विभन्न जगह शराब के मामले में गिरफ्तार ।। Inquilabindia

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। भवानीपुर ओपी क्षेत्र के शाहपुर गाँव से एक सप्ताह पूर्व फरार महिला रूपम कुमारी पति विकास मंडल को गुप्त सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने नारायणपुर बस स्टैंड से बरामद किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि बुधवार को नवगछिया कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराकर पति विकास मंडल को महिला भवानीपुर पुलिस ने सौंपा।

  • पांच सौ एमएल शराब के साथ युवक गिरफ्तार

नवगछिया। भवानीपुर ओपी क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी प्रमोद पोद्दार को गुप्त सूचना पर भवानीपुर ओपी पुलिस ने नारायणपुर पूरबी केबिन समीप पांच सौ एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। भवानीपुर ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मंगलवार की रात प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button