भागलपुर

ऑल इंडिया डीएसओ और परिधि के संयुक्त तत्वाधान में शहीदे आजम भगत सिंह का जयंती समारोह मनाया गया।। Inquilabindia

28 सितंबर 2022 को ऑल इंडिया डीएसओ और परिधि के संयुक्त तत्वाधान में शहीदे आजम भगत सिंह का जयंती समारोह भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में परिधि के संयोजक उदय जी ने कहा कि भगत सिंह के सपनों के भारत का निर्माण करने की जरूरत है। तभी यह देश और समाज प्रगति के रास्ते आगे बढ़ पाएगा। वही ऑल इंडिया डीएसओ के जिला अध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि आज जो हम खुले आसमान के नीचे सांस ले रहे हैं, यह उन्हीं शहीदों की देन है जिस समय भारत माता गुलामी की जंजीरों में अंग्रेजी हुकूमत के सामने करा रही थी।

उस समय उस बंधनों को तोड़ते हुए उस जंजीरों को ध्वस्त करते हुए भारत के संस्कृति और अस्मिता की रक्षा उन्होंने अपनी कुर्बानी देकर किया। निश्चित तौर पर भगत सिंह के सपनों के भारत का निर्माण करने की जरूरत है। तभी यह देश कर्तव्य के रास्ते बढ़कर एक नए और स्वर्णिम भारत का निर्माण कर पाएगा। आज लगातार शिक्षा का निजीकरण ,व्यापारीकरण किया जा रहा है। सभी बुनियादी व्यवस्थाओं को ध्वस्त किया जा रहा है ।निश्चित तौर पर आज संकल्पित होने की जरूरत है।

तभी यह देश और समाज बेहतर हो पाएगा। आज पूरे देश में ऑल इंडिया डीएसओ के तरफ से भगत सिंह के जयंती के मौके पर सभी राज्य के राज्यपाल के सामने राष्ट्र शिक्षा नीति 2020के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।इस कार्यक्रम में दीपक कुमार राहुल कुमार कपिल देव रंग रवि कुमार सिंह मिंटू कलाकार आनंद राम धनधानिया रमेश दंडनीय ज्योति कुमारी पुष्पा कुमारी संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
संवाद प्रेषक : प्रणव कुमार
ऑल इंडिया डीएसओ
जिलाध्यक्ष भागलपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button