भागलपुर

झंडापुर ओपी पुलिस ने ओपी थाने से महज सौ गज की दूरी पर विदेशी शराब से भरी टाटा मैजिक को किया जप्त ।

झंडापुर ओपी पुलिस ने ओपी थाने से महज सौ गज की दूरी पर विदेशी शराब से भरी टाटा मैजिक को किया जप्त ।

  • मछली के नीचे छिपाकर रखा 213 बोतल कुल 156 लीटर विदेशी शराब जप्त
  • एक शराब कारोबारी नामजद

नवगछिया। झंडापुर ओपी पुलिस ने मंगलवार की रात 9 बजे के करीब गुप्त सूचना के आधार पर ओपी थाना से महज सौ गज की दूरी पर स्थित विभूति चौधरी के दरवाजे पर छापेमारी कर शराब से भरी उजले रंग की एक टाटा मैजिक पिकअप संख्या- जेएच 04 एम 9204 को जप्त कर लिया गया। वही तलासी के क्रम में मछली से भरा पालस्टिक के नीचे छिपाकर रखा हुआ भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इस बारे में ओपीध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर दो व्यक्ति खड़ा था जो उक्त वाहन से मछली अनलोड करने की बात पुलिस को बताया। वही जब वाहन की तलासी शुरू की गई तब तक दोनों व्यक्ति वहां से भागने लगा। पुलिस को शराब मिलते ही दोनो व्यक्ति के पीछे दौड़े लेकिन काफी दूर तक पीछा करने के बावजूद वह हाथ नही आया। दोनों अंधेरे का फायदा उठाते हुए बगल में ही एक संकरी गली में घुसकर पुलिस की आंखों से ओझल होने में कामयाब रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब मेड इन अरुणाचल प्रदेश, रॉयल प्लेयर प्रीमियम ग्रेन व्हीस्की ब्रांड का 750 एमएल का 203 बोतल औऱ 375 एमएल का 10 बोतल सभी 213 बोतल में कुल- 156 लीटर शराब पिकअप मैजिक समेत जप्त की गई। मामले को लेकर झंडापुर ओपी में मद्ध-निषेध व उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले में इलाके के पुराने और बड़े शराब कारोबारी झंडापुर निवासी रौशन चौधरी को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने कहा रौशन पूर्व में भी शराब मामले में जेल जा चुका है। पिकअप मालिक और मौके से फरार दो व्यक्ति का पता किया जा रहा है। वही फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी जारी है जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button