भागलपुर
नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया ।। Inquilabindia

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया । राजद छात्र जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में छात्र जिला राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर आह्वान पर 24 मार्च बुधवार को बिहपुर प्रखंड स्थित चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा घेराव को लेकर हुई राजद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर मुख्य मंत्री द्वारा लोकतंत्र की हत्या की है।
इसके तहत छात्र राष्ट्रीय जनता दल पुलिस जिला नवगछिया मुख्यमंत्री की घोर निंदा करते हुए उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था इस मौके पर छात्र नेता गोपाल यादव,अश्वनी मंडल,मनीष यादव,धीरज, धरवेंद्र, हिमांशु,नीतीश,सुमित,रूपेश,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



