राजनीति

नीतीश कुमार एक बार फिर धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं’, सुशील मोदी

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) लगातार सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमलावर हैं. बुधवार को एक बार फिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम बनाए जाने के मुद्दे पर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार फिर एक बार आरजेडी (RJD) को धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं. पहले स्वयं तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) से बयान दिलवा रहे हैं कि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है. 2025 में निर्णय होगा.

राजनैतिक अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया है’

सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू नेता केसी त्यागी कह रहे हैं कि 2030 में भी नीतीश कुमार ही मुख्य मंत्री रहेंगे. वहीं, आरजेडी के विधायक एक स्वर से होली बाद तेजस्वी की ताजपोशी की घोषणा कर रहे हैं. इन विरोधाभासी बयानों से राज्य में नौकरशाही पेशोपेश में पड़ गई है. विकास कार्य ठप्प हो गए हैं. राजनैतिक अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया. सत्ता परिवर्तन की आहट से जनता संशकित है.

तेजस्वी की ताजपोशी कर देनी चाहिए- सुशील मोदी

बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार को हस्तक्षेप कर सारी स्थिति को स्पष्ट कर देना चाहिए. बिहार की जनता को यह जानने का अधिकार है कि किसका बयान सच है. कोई यदि समझौता हुआ है तो जल्द से जल्द तेजस्वी की ताजपोशी कर देनी चाहिए अन्यथा घोषणा कर देना चाहिए कि 2025 में भी नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री के दावेदार होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button