बिहारभागलपुर

BJP : मुक्तिनाथ  नवगछिया और संतोष भागलपुर के बने जिलाध्‍यक्ष Bhagalpur News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्‍व ने बिहार के 45 जिलाध्‍यक्षों के नामों की घोषणा कर दी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्‍व ने बिहार के जिलाध्‍यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। 45 जिलाध्यक्षों के नाम तय कर दिए हैं।  बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भाजपा के  45 सांगठनिक जिलों के लिए निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष के दायित्व के लिए मनोनीत किया है। संजय ने कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व में हमारा संगठन और सशक्त व प्रभावी बनेगा। सभी को नवदायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ।

वहीं भागलपुर जिले से संतोष साह और नवगछिया से मुक्तिनाथ सिंह निषाद को अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।  इस पर नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल यादव, दिनेश यादव, रूपेश रुप, मुकेश राणा, नरेश साह, आलोक  सिंह, प्रभुनाथ चौधरी, प्रवीण भगत, निरंजन साह, नंदनी सरकार, अजीत चौधरी इत्यादि  ने बधाई दी है।

बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने भी मुक्तिनाथ सिंह निषाद को जिलाध्यक्ष  बनने पर बधाई दी। उन्होंने इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं काे भी साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में पार्टी इस बार और मजबूत होगी।

FB IMG 1678333902591
FB IMG 1678333906459
FB IMG 1678333920611

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button