बिहार

काली मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी ।। InquilabIndia

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध नवटोलिया काली मंदिर में तीन प्रतिमा पर लगे चांदी के मुकुट को सोमवार की देर रात्रि चोर ने चोरी कर लिया।

WhatsApp Image 2021 03 29 at 10.57.34 1

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो चोर ने 1:50 से 1:58 के बीच इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करके पूछताछ कर रही है।लेकिन अभी तक कोई खास सुराग सामने नहीं आया है।

Screenshot 20210406 202724
काली मंदिर मे तीन प्रतिमा

चोर ने मंदिर की दानपेटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया उसमें रखा रुपया भी ले लिया। लेकिन जब चोरी का घटना हुआ है रात्रि में एक 1:58 के बाद कैमरा का रिकॉर्डिंग बंद हो जाता है जिसका तकनीकी कारण माना जा रहा है। मंदिर में यह चोरी की नई घटना नहीं है।

WhatsApp Image 2021 03 19 at 23.40.19 1

इससे पहले भी मंदिर की दानपेटी को तोड़कर राशि चुराया गया है। बीच में प्रशासन की सख्ती के कारण चोरी की घटना में कमी आई थी लेकिन सोमवार की रात्रि चोर ने चांदी का मुकुट चोरी करके एक चुनौती दे दिया।दो वर्ष पूर्व ग्रामीण संजय चौधरी ने मंदिर के तीन प्रतिमा पर चांदी का मुकुट चढ़ाया था जिसकी कीमत करीब पचास हजार है। बताया जाता है कि मंदिर का मुख्य द्वार और प्रतिमा जहां पर रखा हुआ है वह भी दरवाजा खुला था इसलिए चोर आसानी से प्रवेश कर गया और अपनी घटना को अंजाम देने में सफल रहा। मां काली युवा सेवा दल समिति के सचिव बसंत कुमार ने कहा कि पुलिस प्रयास कर रही है चोर जो भी है वह सलाखों के पीछे होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button