भागलपुर

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के भागलपुर सदर अनुमंडल सचिव को भागलपुर प्रमंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त करने पर शिक्षकों ने जताया हर्ष दिया बधाई

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य केदारनाथ पाण्डेय ने भागलपुर सदर अनुमंडल सचिव डॉ रवि शंकर को संगठन के प्रति सजग होकर कार्य करने एवं इनके कार्य करने की शैली से प्रभावित होकर मंगलवार को भागलपुर प्रमंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है. जिसको लेकर भागलपुर के शिक्षक शिक्षिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गयी. वही भागलपुर प्रमंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त करने के बाद डॉ रवि शंकर ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पाण्डेय, पूर्व सांसद सह महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, प्रभारी महासचिव विनय मोहन, संयुक्त सचिव डॉ सुरेश प्रसाद राय को इस योग्य समझने एव एक नई जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया.साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से हमें जो भी कार्यभार दिया गया है. मैं उनको अपनी सच्ची निष्ठा भाव से कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए संगठन को आगे बढ़ा कर मजबूती प्रदान करेंगे.भागलपुर प्रमंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त करने पर अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य केदारनाथ पाण्डेय, पूर्व सांसद सह महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, प्रभारी महासचिव विनय मोहन, संयुक्त सचिव डॉ सुरेश प्रसाद राय, नागेश्वर साह, राजीव सिंह, अरुण कुमार यादव, परीक्षा सचिव देववंश सिंह एवं कई शिक्षक, शिक्षिकाएं डॉ संजीव कुमार,अखिलेश कुमार, सत्यजीत कुमार, शुभेन्द्रू सिंह, डॉ अजय सिंह, डॉ चंदन, प्रवीण झा, भगवती रंजन पाण्डेय, जानकी बिहारी, ज्योति राय, कुमुद गुप्ता, पूजा कुमारी, पूनम सिन्हा, शालिनी प्रिया, सुप्रिया कुमारी आदि ने संगठन द्वारा दिए गए पदभार को मजबूती से निर्वाह करने की शुभकामना देते हुए बधाई दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button