बिहार

सुलतनगंज नवादा मे जाप कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पप्पु यादव की रिहाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किए।।

भागलपुर सुल्तानगंज के नवादा गांव के समीप एन.एच.80 पर जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की रिहाई को मांग को लेकर मुख्यमंत्री नितिश कुमार का पुतला दहन किए।इस दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने ऑक्सीजन चोर गद्दी छोर , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, राजीव प्रताप रुरी को अबिलम्ब गिरफ्तारी करते हुए गरीब के मसीहा पप्पु यादव को रिहाई करो कहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन व नीतीश कुमार की हिटलर शाही नहीं चलेगी की नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष नीरज यादव ने मिडिया को बताया कि हमारे पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव को बेवजह जेल दे दिए है ।इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पूर्ण बिहार में पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नितिश कुमार का पुतला दहन किया गया हैं।अगर बिहार सरकार हमारे गरीब के नेता पप्पु यादव को रिहाई नहीं करती है,तो इससे भी बड़ा आन्दोलन संपूर्ण बिहार मे होगा।इस दौरान जाप के नेता सह प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राज,अंकित यादव,शैलेश यादव,आकाश यादव सहित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पप्पु यादव की रिहाई की मांग किए।इस दौरान जाप के सभी कार्यकर्ता मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button