भागलपुर

बहन के यहां आम पहुंचाने गए भाई को मारी गोली मायागंज रेफर।

बहन के यहां आम पहुंचाने गए भाई को मारी गोली मायागंज रेफर।

सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मीरहठी गांव के सौरभ कुमार पिता चंद्रदेव यादव उम्र 20 वर्ष आम पहुंचाने अपने बहन ममता कुमारी के यहां कटहरा गए हुए थे। वहीं बहन के ससुराल में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दरमियान दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली चला दी जिससे सौरव कुमार के दाहिने हाथ का उंगली तथा जांघ में गोली लग जाने से घायल हो गए ,जिसे आनन-फानन में रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। बताते चलें कि बहुत दिनों से मन्नू यादव तथा अनिरुद्ध यादव के बीच जमीन विवाद चल रहा था। उसी दरमियान सौरभ कुमार अपने बहन के यहां आम पहुंचाने गए तभी सरोवर यादव पिता पिंकू यादव, विवेकानंद यादव पिता पंचानंद यादव ,वेदानंद यादव पिता पंचानंद यादव ,उदय यादव पिता बाबूलाल यादव, होरील यादव ,बमबम यादव, सुदामा यादव के द्वारा जमीन विवाद को लेकर पहले गाली गलौज तथा ईंट पत्थर चलाया गया। उसके बाद मंटू यादव के द्वारा गोली चलाया गया जिससे सौरव कुमार के दाहिने हाथ की छोटी उंगली तथा जांघ में गोली लग गई ।जिससे वह घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के लिए उनके बहन के परिजनों द्वारा रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया ।वहीं परिजनों द्वारा स्थानीय थाना सुल्तानगंज में लिखित आवेदन देकर दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button