भागलपुर

50 वर्षों से रोड के लिए तरस रहे ग्रामीण। InquilabIndia

50 वर्षों से रोड के लिए तरस रहे ग्रामीण।

सुल्तानगंज महेशी पंचायत के वार्ड नंबर 3 एवं वार्ड नंबर 2 का हरिजन रोड जोकि कई वर्षों से अभी तक नहीं बना है। यहां के लोग नाली के लिए तरस रहे हैं नाली का पानी रोड पर बहने से ग्रामीणों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें महिलाओं बच्चों सभी को इस नाली में ही घुस कर जाना ना होता है। वार्ड 3 का वार्ड पार्षद माधुरी देवी एवं वार्ड नंबर 2 का वार्ड पार्षद उर्मिला देवी पांच वर्ष बीतने के लिए चला है लेकिन अभी तक नाला तथा रोड का निर्माण नहीं कर पाया है , ना ही जल नल की समस्या का समाधान हो पाया है। बता दें कि इस वार्ड में एक भी घर पर जल नल का कनेक्शन नहीं है और नाली का तो 50 वर्षों से समस्या पड़ा हुआ है। वही वार्ड पार्षद से बात करने पर बताया गया कि यहां के ग्रामीणों द्वारा कार्य नहीं करने दिया जा रहा है जिस कारण से ना तो रोड बन पाई है ना ही नाला? नल जल की समस्या पर चुप्पी साधते हुए कुछ भी बोलने से इंकार किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button