भागलपुर

संपूर्ण क्रांति मंच के आंदोलनकारियों ने तेतरी दुर्गा स्थान में मनाया काला दिवस

संपूर्ण क्रांति मंच के आंदोलनकारियों ने तेतरी दुर्गा स्थान में मनाया काला दिवस

रवींद्रनाथ ठाकुर।नवगछिया। संपूर्ण क्रांति मंच के जेपी आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को नवगछिया के तेतरी दुर्गा स्थान में काला दिवस मनाया। जिसकी अध्यक्षता भागलपुर जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने की। जहां मौजूद मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश महंत ने कहा कि आज के ही दिन 1974 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी। इसी वजह से आज के ही दिन देश भर में हमलोग कांग्रेस के खिलाफ काला दिवस मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सरकार के खिलाफ लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा में आमूल परिवर्तन और प्रतिनिधि वापसी का अधिकार इत्यादि मांगों को लेकर 1974 में आंदोलन किया गया था। जिसे लेकर जयप्रकाश नारायण सहित सभी आंदोलनकारियों की देश पैमाने पर गिरफ्तारी हुई थी। मौलिक अधिकार का हनन हुआ था। इसी के बाद 1977 में इंदिरा गांधी को हराकर दिल्ली में जनता पार्टी की सरकार बनी और मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद से ही सभी आंदोलनकारी आज के दिन काला दिवस मनाते हैं।

इस बैठक में नवगछिया के अध्यक्ष कमल किशोर श्यामल, चंद्र भूषण कुमर, वासुदेव झा, राजेंद्र राय, शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, शंकर रजक, मकसूद आलम और जनार्दन यादव तथा मनोज वर्मा इत्यादि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button