भागलपुर

Cricket News – बिहपुर में टी-टेन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज INQUILABINDIA

बिहपुर : नवयुवक संघ बिहपुर बाजार के तत्वावधान में रविवार की रात बिहपुर रेलवे इंजीनियरिंग ग्राउंड पर टी-टेन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। इस रोमांचक टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पहला मैच: औलियाबाद बनाम जमालदीपुर

उद्घाटन मुकाबले में औलियाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पांच विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमालदीपुर की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मात्र एक विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में 52 रनों की शानदार पारी खेलने वाले गौतम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच: रेलवे 11 बनाम डेंजर 11

दूसरे मुकाबले में रेलवे 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 43 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर 11 की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए एक विकेट के नुकसान पर आसानी से जीत हासिल कर ली

टी-टेन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बिहपुर में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में स्थानीय और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button