भागलपुर

खैरपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से चौक का उद्घाटन किया गया ।। InquilabIndia

रवींद्रनाथ ठाकुर।नवगछिया।

खरीक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरपुर गांव में 2 जुलाई शुक्रवार को भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से चौक का उद्घाटन पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह खरीक दक्षिणी जिला परिषद प्रतिनिधि गगन चौधरी ने संयुक्त रुप से फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। और डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खरीक थाना प्रभारी आलोक कुमार मंडल पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार दास पूर्व पंचायत समिति अनिल कुमार मंडल जदयू दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खरीक बबलू दास बिहार फुले युवा मंच के अध्यक्ष नसीब दास वासपा जिला उपाध्यक्ष चंदेश्वरी दास डीलर सुनील दास कंपनी दास विनोद दास देवेंद्र दास अंबेडकर युवा अध्यक्ष नीरज भारती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button