भागलपुरराजनीति

छात्र जदयू नवगछिया ने मनाया शोकसभा ।।

छात्र जदयू नवगछिया ने मनाया शोकसभा

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया।महिला जदयू जिलाध्यक्षा अंजनी सिंह के निधन पर छात्र जदयू नवगछिया के जिला अध्यक्ष अमन कुमार आनंद ने अमन मैथमेटिक्स क्लासेस नवगछिया में शोक सभा मनाया। मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर छात्र जदयू कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। छात्र जदयू जिलाध्यक्ष अमन कुमार आनंद ने कहा कि अंजनी सिंह मेहनती, लगनशील, और जदयू परिवार के लिए हमेशा समर्पित रहती थी। यह जदयू परिवार के लिए अपूर्ण क्षति है। मौके पर उपस्थित अभिषेक कुमार,आयुष आनंद, सचिन कुमार, दिलवर कुमार, अंकित कुमार, सन्नी कुमार, प्रेमजीत कुमार, अभिमन्यु यादव, अमित कुमार सहित दर्जनों छात्र जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button