भागलपुर

नागरिकों कि समस्याओं को लेकर नागरिक संर्घष मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना।।।

भागलपुर मे नागरिक संघर्ष मोर्चा के द्वारा कोतवाली थाना के सामने यातायात संबंधी एंव नागरिक समस्या के समाधान के लिए एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर योगेंद्र महतो ने किया! धरना के माध्यम से लिखित आवेदन सहायक पुलिस अधीक्षक पूरन झा को लिखित ज्ञापन निम्नलिखित विषय पर दिया गया!
(1) भागलपुर के बाजार क्षेत्र में पार्किंग की जगह सुनिश्चित की जाए!
2) पार्किंग निषेध क्षेत्र में नो पार्किंग का बोर्ड लगाया जाए
3) जब तक पार्किंग का सही व्यवस्था ना हो तब तक वाहन को जप्त नहीं किया जाए! पुलिस द्वारा दूसरे जगह निर्देशित किया जाए
4)09 जुलाई 2021 के खलीफाबाग चौक पर सुकांत कुमार एवं उनके परिवार वालों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी पर करवाई किया जाए
उपरोक्त विषय पर नागरिक संघर्ष समिति लगातार आंदोलन करेगी इस अवसर पर डॉ चक्रपाणि हिमांशु प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय जनता दल बिहार, प्रोफेसर मनोज मीता, प्रोफेसर दिव्यानंद, अर्जुन शर्मा, अंजनी, प्रोफेसर राम सेवक सिंह, उदय जी, राकेश सिंह, प्रोफेसर सुधीर कुमार सिंह, अलका सिंह, सुजाता कुमारी, सिमरन भारती, सुकांत कुमार, गौतम मल्लाह, बंटी साह, मनोहर कुमार यादव आदि शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button