भागलपुर

अकबरनगर नगर पंचायत मे लगेगा उद्योग शहनवाज हुसैन।।।

भागलपुर अकबरनगर नगर पंचायत में पहली बार उद्योग मंत्री बनने पर सरकारी कार्यक्रम में सम्मिलित होने तारापुर जाने के क्रम में उद्योग मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन पहुचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र से सम्मानित किए।साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह किसान मोर्चा सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अंग वस्त्र देकर स्वागत किए। इस दौरान भाजपा नेता सतीश झा उर्फ कन्हैया झा ने अकबरनगर नगर पंचायत में भी उद्योग लगाने की मांग किए।इस दौरान उद्योग मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अश्वासन दिए कि अकबरनगर नगर पंचायत मे उद्योग लगेगा जिससे क्षेत्र का विकास हो सके लोगों को मजदूरी करने बाहर नहीं जाना पडे।इसके लिए पहल कि जाएगी।इस दौरान भाजपा नेता सह जिला भाजपा मंत्री इंदु भूषण झा, मंत्री लाला साह, मुन्ना पोद्दार, सजन शाह, जितेंद्र यादव,विजय सिंह सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button