मजदूर दिवस पर मजदूर सम्मान सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन।

IMG 20250503 WA0003

चुनाव के समय में नेता लोग आते हैं और जनता को शब्दों का माला पहनाकर, जीतने के बाद गायब हो जाते हैं…. रंगरा प्रखंड प्रमुख मोती यादव।

नवगछिया, मजदूर दिवस के अवसर पर नेशनल हाईवे रंगरा चौक के समीप स्थित हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के प्रांगण में बीते गुरुवार को प्रखंड प्रमुख रंगरा चौक संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव ने मजदूर सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर प्रमुख ने वहां पहुंचे क्षेत्र के सभी मजदूरों का सम्मान करते हुए उन्हें फूलों का माला पहनाया और गले मिलकर सामाजिक भेदभाव को मिटाने का काम किया।

img 20250503 wa00045884284729515688097


इस अवसर पर उन्होंने वह मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में बिहार मजदूरों का राज्य के रूप में जाना जाता है। जहां भी बिहारी मजदूर काम की तलाश में पहुंचते हैं उसे लोग पलायन मजदूर के रूप में देखते हैं। कहीं भी चले जाइए आपको हर राज्यों में बिहारी मजदूर नजर आएंगे। लेकिन कहीं भी मजदूरों को उचित सम्मान नहीं दिया जाता है। मजदूर मजदूरी करेगा काम करेगा तभी देश का विकास संभव है और जब तक की सरकार मजदूरों के विकास के लिए उनके उत्थान के लिए ठोस कदम नहीं उठाएंगे तो मजदूर का भविष्य कैसे संवरेगा। कम कीजिए और अपने बच्चों को शिक्षित कीजिए क्योंकि जब तक की आप अपने बच्चों को पढ़ाएंगे नहीं शिक्षित नहीं बनाएंगे तो आपके बच्चे का भविष्य अंधेरे में रहेगा। अगर उसे और उनके तकदीर को बदलना चाहते हैं तो आपको अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। परिस्थिति कैसी भी हो हमें संघर्ष करना चाहिए और संघर्ष जारी रखना है। क्योंकि संघर्ष हमें मजबूत बनाता है।

img 20250503 wa00054140605832545177891


आगे उन्होंने कहा कि हर कोई राजनीति में अपना चेहरा चमकाना चाहता है। चुनाव नजदीक आते हीं नेता लोग अपनी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए चुनाव मैदान में उतर जाते हैं और जनता को शब्दों का माला पहनकर अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं। जब चुनाव में जीत हासिल हो जाती है तो फिर वह गायब हो जाते हैं। फिर उन्हें गरीब मजदूरों, दलितों और वंचितों से कोई सरोकार नहीं रहता। ऐसे कई जनप्रतिनिधि है जो सिर्फ चुनाव के समय ही जनता मजदूर को दर्शन देने के लिए आते हैं। आप सबों को ऐसे नेता से होशियार रहने की जरूरत है।
इस कार्यक्रम में वहां मौजूद सभी लोगों को प्रखंड प्रमुख की तरफ से भोजन कराया गया।


इस मौके पर वहां वर्तमान पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व उपप्रमुख प्रवीण कुमार पवन यादव, पंचायत समिति सदस्य संजय यादव, वकील मंडल, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *