भागलपुर

जदयु पुर्व नगर अध्यक्ष प्रो. संजय मंडल ने कहा राशनकार्ड धारियों को आवेदन जमा करने मे अब कोई परेशानी नहीं होगी।।

भागलपुर सुलतानगंज के जदयु पुर्व नगर अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 5 अगस्त 2021 को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुल्तानगंज से मुलाकात कर पारिवारिक राशन कार्ड के संबंध में बातचीत की गई ,जिसमें बताया गया कि विगत दो-तीन दिनों से आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जमा करने के क्रम में भारी संख्या में भीड़ जुट रही है जिसके कारण कोविड-19 तथा अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना आम जनता को उठाना पड़ रहा है इसीलिए यह आवश्यक है कि उक्त नियमों का पालन करते हुए एक रोस्टर प्रखंड कार्यालय से निर्गत किया जाए जिसके मुताबिक लाभुक आवेदन जमा कर सकें । इस पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से बातचीत कर रोस्टर को लागू किया जाएगा और रोस्टर के अनुसार ही आम लोग परिवारिक राशन कार्ड का प्रपत्र” ख ” जो शुद्धीकरण या जोड़ने वाला आवेदन है, आरटीपीएस काउंटर पर जमा कर सकेंगे ।
नए परिवारिक राशन कार्ड प्रपत्र “क” का आवेदन भी 2 सप्ताह बाद लिया जाएगा, जिसका नोटिफिकेशन कर सभी लोगों को सोशल मीडिया एवं अखबार के माध्यम से खबर कर दी जाएगी इसीलिए नए राशन कार्ड वाले अभी प्रखंड कार्यालय नहीं आवे कि बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button