खेल

नीरज चोपड़ा ने 121 साल बाद स्वर्ण दिलाकर देशवासियों का सीना चौड़ा कर दिया।

टोक्यो आेलंपिक खेलगांव से शनिवार का दिन पूरे देश के लिए अपार खुशी लेकर लाया,और देश का माहौल उत्सवी बना दिया।जहां एथलेटिक्स/भाला फेंक स्पर्धा में देश को नीरज चोपड़ा ने 121 साल बाद स्वर्ण दिलाकर देशवासियों का सीना चौड़ा कर दिया।वहीं कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए पहलवान बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक हासिल किया।इस दोहारी खुशी पर बिहपुर में खिलाड़ियों ने नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार के अगुवाई में जमकर जश्न मनाया।मिठाईयां बांटी और पटाखे फोड़कर दीवाली भी मनाया।इस मौके पर जश्न मनाने वालों में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार शर्मा के अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार,अमन कुमार,रवि राहुल कुमार,अविनाश कुमार,गुलशन कुमार,सन्नी कुमार,मुकुल कुमार,पुष्कर कुमार,दिनकर कुमार,गौतम कुमार,अजित कुमार,घनश्याम कुमार व आदित्य राज आदि समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी व गणमान्य लोग शामिल हुए।खिलाड़ियों ने कहा कि सरकार को भी अब यह सोचना चाहिए कि देश क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के बेसिक/आधारभूत संरचना पर ध्यान देने की जरूरत है।अगर ऐसा होता है तो मेडल की संख्या में काफी इजाफा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button