भागलपुर

शराब कांडों का सिरमौर ‘घुटरना’ उर्फ सिद्धार्थ ऋषिदेव गिरफ्तार!

नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता, वर्षों से शराब के धंधे में सक्रिय और दर्जनों मामलों में फरार चल रहे कुख्यात तस्कर घुटरना उर्फ सिद्धार्थ ऋषिदेव को आखिरकार पकड़ ही लिया गया!

🗓 दिनांक 09.05.24 को नवगछिया थाना और ALTF टीम ने ग्राम नोनियापट्टी स्थित घुटरना के घर पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब बरामद की थी। इसको लेकर नवगछिया थाना कांड संख्या-157/24 दर्ज किया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी घुटरना फरार चल रहा था।

🎯 पुलिस की सतर्क निगरानी और तगड़ी तकनीकी जाल ने काम किया, और 19.06.25 को उसे धर दबोचा गया


✍️ गिरफ्तार अपराधी का परिचय:

नाम: घुटरना उर्फ सिद्धार्थ ऋषिदेव
पिता: स्व. भागवत ऋषिदेव
पता: नोनियापट्टी, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर


🔍 आपराधिक इतिहास – एक नज़र में:

क्र. कांड संख्या तिथि अधिनियम की धारा 1. 91/19 14.03.19 30(ए)/38(1)/37(बी) 2. 230/19 12.07.19 30(ए)/38(1)/37(बी)/37(सी) 3. 249/20 13.08.20 30(ए)/38(1) 4. 79/21 22.02.21 30(ए)/32 5. 185/21 10.05.21 30(ए)/32 6. 208/21 20.05.21 37(बी)(सी)/30(ए)/32 7. 47/23 04.03.23 30(ए)/32(2) 8. 105/23 09.04.23 30(ए) 9. 155/23 12.05.23 30(ए)/32(2) 10. 177/23 30.05.23 30(ए)/32(2) 11. 205/23 15.06.23 37(सी)/45 12. 133/24 20.04.24 30(ए)


⚠️ पुलिस की चेतावनी:

नवगछिया थाना अध्यक्ष ने साफ किया है कि शराब माफियाओं की अब खैर नहीं। कानून से बचने की कोई भी चाल अब काम नहीं आएगी।

👉 घुटरना की गिरफ्तारी, शराब माफिया नेटवर्क को गहरी चोट मानी जा रही है।
👉 अब बाकी फरार सहयोगियों की तलाश तेज, पुलिस का कहना है – “कानून से भागना अब नामुमकिन!”


📣 नवगछिया पुलिस का संदेश:
“शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले हर व्यक्ति को सलाखों के पीछे भेजना ही हमारा संकल्प है!”

जांच जारी है… और गिरफ्तारियां होंगी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button