भागलपुर

नवगछिया जदयू की 57 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित

नवगछिया जदयू की 57 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित

रवींद्रनाथ ठाकुर।नवगछिया संगठन जिला जदयू की 57 सदस्यीय जिला कमेटी शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने घोषित कर दी है. मौके पर पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता सह मीडिया सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि कुमार और मीडिया सेल जिला संयोजक प्रिंस पटेल मौजूद थे. मुख्य जिला प्रवक्ता ने बताया कि जिला कमेटी में 8 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 25 संगठन सचिव, 1 कोषाध्यक्ष और 8 कार्यकरिणी सदस्य की घोषणा की गई है जिसमें 13 महिलाओं को जगह दी गई है. भविष्य में संगठन विस्तार में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. जिला कमेटी में जीतेंद्र कुमार साहू, गुलशन कुमार, राजकिशोर चौधरी, सुबोध साह, अजय प्रसाद सिंह, पप्पू कुमार यादव, अखिलेश सिंह निषाद और उमा देवी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. जिला महासचिव सुदामा साह, संजीव कुमार राय, कैलाश सिंह,अरूण कुमार सिंह, सचिदानंद दास, भवेश कुमार यादव, पुष्पक कुमार सिंह, अनीता देवी, मुन्ना भगत, कुमार मिलन सागर, शिवशंकर चौधरी, रागिनी देवी, हरशंभू सिंह और सुनील कुमार सिंह को बनाया गया है. संगठन सचिव ममता देवी, सुषमा देवी,मो॰ असलम, सीताराम मंडल, अविनाश कुमार, चंद्रशेखर मंडल, अग्निदेव गोस्वामी, शैलेंद्र ठाकुर, पूनम देवी, वीरेंद्र पटेल, राजनीति तांती, किरण झा, श्यामल किशोर मंडल, दिनेश प्रसाद मंडल, विजय प्रसाद राय, अर्चना कुमारी, अरूण कसेरा, फैयाज राणा, मो॰ शाहजहां, अरविंद कुमार, मानवेंद्र गुप्ता,माला जायसवाल, अरूण कुमार पोद्दार, सुलेखा देवी और सुस्मिता देवी को बनाया गया है. प्रफुल्ल कुमार भारती को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं कार्यकारिणी सदस्य वन्दना देवी, मो॰ साजिम, प्रमोद चौधरी, सुनिल चौधरी, विजय चंद्र चौधरी, अरविंद यादव, देवल मंडल और सपना भारती को बनाया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button