भागलपुरबिहारराजनीति

JDU MLA गोपाल मंडल अंडरवियर में… की बेशर्मी की हदें पार ।। Inquilabindia

राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में नीतीश कुमार की पार्टी JDU के MLA गोपाल मंडल ने शर्मनाक हरकत की है। चलती ट्रेन में वो कपड़े उतारकर घूम रहे थे।

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1433489246195576832?s=08

वो सिर्फ गंजी और अंडर वियर पर दिखे। जिसके बाद कोच के अंदर मौजूद दूसरे पैसेंजर ने कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद विधायक गोपाल मंडल में आपत्ति जताने वाले पैसेंजर के साथ गाली-गलौज की। चलती ट्रेन में कोच के अंदर खूब हंगामा किया। जिसके बाद ट्रेन में स्कोर्ट कर रही RPF की टीम मौके पर पहुंची। विधायक और पैसेंजर को समझाने की कोशिश की। यह मामला तब हुआ जब ट्रेन दिलदारनगर स्टेशन को पास कर चुकी थी। इस बात की पुष्टि RPF ने की है।

दरअसल, तेजस राजधानी एक्सप्रेस के A-1 कोच के सीट नम्बर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे। जबकि, जहानाबाद के रहने वाले प्रहलाद पासवान अपने परिवार के साथ उसी कोच में सीट नम्बर 22-23 पर थे। दोनों का टिकट पटना जंक्शन से नई दिल्ली का था। विधायक गोपाल मंडल कोच में कपड़े खोलकर गंजी और अंडरवियर पहने ही टॉयलेट गए थे। जब वो वापस लौटे तो प्रहलाद ने आपत्ति जताई। महिला पैसेंजर्स का हवाला दिया। लेकिन, इस बात को समझने के बजाए विधायक और उल्टा हल्ला-हंगामा करने लगे। जिसके बाद ट्रेन में मौजूद RPF की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन की रेल पुलिस को सूचना दी। जब ट्रेन वहां पहुंची तो उत्तर प्रदेश की रेल पुलिस आई।

RPF के एक अधिकारी के अनुसार पैसेंजर प्रहलाद ने इस मामले में किसी प्रकार की लिखीत कंप्लेन नहीं की। जिसके बाद ट्रेन वहां से आगे के लिए निकल गई। जदयू विधायक गोपाल मंडल अपने अलग-अलग कारनामों के लिए हमेशा चर्चा में रहे हैं। हाल ही में इन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर अवैध रूप से रुपयों की उगाही करने का ही गंभीर आरोप लगा दिया था। फिर कुछ दिनों बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्हीं डिप्टी सीएम को आई लव यू कहते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button