भागलपुर

राजद कार्यकर्ताओं ने बाढ पिडितो को मुआवजा दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ आम सभा का आयोजन ।।

भागलपुर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से स्टेशन चौक भागलपुर के शाम 5:00 बजे बाढ़ पीड़ित परिवारों का न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार के खिलाफ एक सभा किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सलाउद्दीन हसन ने किए।इस दौरान सभा संबोधित करते हुए बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बाढ़ पीड़ितों के साथ छल कर रही हैं केवल घोषणा कर रही हैं बाढ़ पीड़ितों को कुछ नहीं मिल रहा है वर्तमान सरकार घोषणाएं की सरकार बन गई है बाढ़ पीड़ित सभी परिवार को ₹6000 रुपैया नहीं मिला है बाढ़ से प्रभावित परिवार को पूर्णावास की व्यवस्था नही किया जा रहा है जिले में हुए फसल क्षति का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है बाढ़ के कारण मृतक परिजनों को अभिलंब आर्थिक मुआवजा नहीं दिया गया बाढ़ के कारण सैकडौ पशु जिनकी मौत हुई है उनको मुआवजा दिया जाए बाढ़ के कारण मकान क्षतिग्रस्त का मुआवजा नहीं मिला है जिससे बाढ़ पीड़ित के बीच काफी आक्रोश व्याप्त है।।


मोहम्मद सरवर इमाम ने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ से बचाव के लिए बांध मरम्मत एवं कटाव रोकने में और असक्षम साबित हुई है बाढ़ से बचाव बांध निर्माण एवं कटाव कार्य में घोटाला हो रहा है इनका पैसा मंत्री से मुख्यमंत्री तक जाता है।।


जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि इस बार में कोई व्यवस्था नहीं हुआ सुखा राशन नहीं मिला पशु चारा नहीं मिला बाढ़ पीड़ितों के बने सामुदायिक किचन बाढ खत्म होने से पहले बंद कर दिया गया प्रोफेसर अमर साह ने कहा कि सरकार ने बाढ़ प्रीत के साथ मजाक बनाया मुख्यमंत्री एक बार आए दो बार उपमुख्यमंत्री आए बाढ़ में लेकिन व्यवस्था नदारद रहा जो भी व्यवस्था पूर्व से मिलकर आया था वह भी बंद हो गया
पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सलाउद्दीन हसन ने कहा कि बातचीत को सुखा राशन नहीं मिला राज्य में 7 नदियां हैं सभी को जोड़ दिया जाए तो कभी ना बाढ़ आएगी ना सुखार होगा और गंगा हम लोगों के लिए अभिशाप नहीं वरदान होगा उसके लिए मुख्यमंत्री जी को काम करना चाहिए इस सभा विश्वजीत कुमार कुशवाहा सोनाली सुनील गौतम बनर्जी मनजीत ठाकुर मोहम्मद एतबार अली खां, सुमन कुमार सुमन अकबर खान कुमार राकेश कुमार प्रीतम कुमार संतोष कुमार बृजेश कुमार मिर्जा शहजादा पूर्व जिला महासचिव ,सोनाली सिंह, हर्षवर्धन कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button