भागलपुर

महज 5 कट्ठा जमीन लिए बन गए भाई बहन की हत्यारा ।। InquilabIndia

महज 5 कट्ठा जमीन लिए बन गए भाई बहन की हत्यारा

अमरजीत सिंह संवादाता भागलपुर

भागलपुर मे एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जब एक सगे भाई ने जमीनी विवाद में अपनी सगी बहन को लाठी-डंडे और कुदाल से पीटकर जान ले ली। मामला रसलपुर थानाक्षेत्र के धनोरा गांव निवासी विश्वनाथ साह की 31 वर्षीय पुत्री सुलेखा देवी से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना को लेकर ओरियप गांव निवासी संजय साह ने बताया कि उसकी शादी धनोरा निवासी सुलेखा से 2005 में ही हुई थी, जिससे उसे 3 पुत्र और 3 पुत्री है। उसने बताया कि पत्नी सुलेखा विकलांग थी और ससुराल वालों ने उसकी अवस्था देख शादी के वक्त ही 5 कट्ठा 3 डिसमिल जमीन दहेज में दिया था। जिस पर वह घर बनाकर रहने लगी। लेकिन सगे भाई और चचेरे भाई को उक्त जमीन से लोभ हो गया और वह तभी से जमीन हासिल करने के लिए मारपीट करने लगे। जिसको लेकर मामला कई बार पंचायत से लेकर थाने तक गया लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। गुरुवार को वह और उसकी पत्Eनी बैंक से कर्ज लिए रुपयों की किस्त जमा करने यूको बैंक गए थे। इसी बीच सगे भाई फंटूश साह, चाचा मन्नी साह, चाची रेणू देवी, चचेरा भाई मुकेश और दीपक ने उसकी पत्नी को रोककर उक्त जमीन को उन्हें देने की बात कही। संजय ने बताया कि सुलेखा के विरोध करने पर उक्त सभी लोगों द्वारा पत्नी को लाठी-डंडे और कुदाल से मारकर घायल कर दिया और शरीर के जेवरात छीन उसे जख्मी हालत में छोड़ फरार हो गए। उसने जख्मी पत्नी की सूचना कोरमा पंचायत की सरपंच पति बजरंगी हरिजन को दी। जिसकी सूचना पर रसलपुर थाना की पुलिस ने पत्नी को कहलगांव अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने पत्नी की नाजुक हालत देख भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button