भागलपुर

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और भागलपुर गोशाला समिति के बीच एमओयू पर हुआ आज हस्ताक्षर!

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और भागलपुर गोशाला समिति के बीच एमओयू पर हुआ आज हस्ताक्षर!

रिपोर्ट:-श्यामानंद सिंह,भागलपुर

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार देशभर के उच्च शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय महत्वपूर्ण निकायों के साथ एमओयू कर रही है। ताकि टीएमबीयू के छात्र उक्त संस्थान के साथ बेहतर रिसर्च कार्य कर सकेंगे। इस बाबत आज तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और भागलपुर गौशाला समिति के बीच एमओयू पर आज हुआ हस्ताक्षर।।


बताते चलें कि इसके पूर्व जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया, बीएयू सबौर आदि संस्थानों के साथ टीएमबीयू का एमओयू हो चुका है।
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की पहल पर विश्वविद्यालय एक और मुकाम हासिल करने जा रहा है।
टीएमबीयू की पहल पर आज यानी 13 सितम्बर सोमवार को अपराह्न 2.30 बजे तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और भागलपुर गोशाला समिति के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो गया! दोनों संस्थानों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर नया बाजार स्थित गोशाला परिसर में संपन्न हुआ।
आज के इस एमओयू के दौरान टीएमबीयू की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, डीन एकेडमिक्स प्रो. अशोक कुमार ठाकुर, रजिस्ट्रार डॉ निरंजन प्रसाद यादव सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और गोशाला समिति के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button