खेल

राज्य बॉल बैडमिंटन टीम में नवगछिया के अंकित व सूरज का चयन।


राजकीयकृत मध्य विद्यालय,बीहट ( बेगूसराय ) में बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में बिहार बाल बैडमिंटन टीम के चयन के लिए चयन प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुआ।चयन प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 126 पुरूष व महिला खिलड़ियों ने भाग लिया।इस चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 24 सदस्यीय संभावित बिहार पुरूष व महिला टीम की घोषणा की गई।बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि पुरूष वर्ग की राज्य टीम में अंकित कुमार शर्मा,सूरज कुमार (बिहपुर, नवगछिया) का चयन हुआ है।बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरीशंकर ने बताया कि चयनित संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।पुरुष वर्ग में: अंकित कुमार शर्मा,सूरज कुमार (नवगछिया),राहुल कुमार(सीवान),सोनू कुमार बैठा(दरभंगा),कुंदन कुमार,राहुल कुमार(किलकारी), अभिषेक कुमार,राहुल कुमार (बेगूसराय),सागर राज (मुंगेर),आदित्य राज (भागलपुर),राजा कुमार(किलकारी),अनिकेत कुमार (वैशाली )।सुरक्षित के रूप में- उज्ज्वल कुमार (सीवान),छोटू कुमार(बेगूसराय)।वहीं महिला वर्ग में: प्रिया सिंह,निधी कुमारी(वैशाली),साक्षी(सारण),युक्तारानी,पूनम कुमारी,कोमल कुमारी ( बेगूसराय),चांदनी कुमारी,पिंकी कुमारी(किलकारी),रौशनी कुमारी(मुंगेर),मुस्कान कुमारी,काजल कुमारी(दरभंगा),नेहा कुमारी(सारण)।सुरक्षित के रूप में- नेहा कुमारी(दरभंगा),अनिता कुमारी(मुंगेर) के नाम शामिल है।चयनित बिहार टीम गंगटोक ( सिक्किम ) में तीन से पांच अक्टूबर तक आयोजित होने वाली आल इंडिया ( पुरूष व महिला ) बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button