भागलपुर

शौर्य चक्र प्राप्त शहीद निलेश नयन का चौथा शहादत दिवस का आयोजन किया गया ।।

शौर्य चक्र प्राप्त शहीद निलेश नयन का चौथा शहादत दिवस का आयोजन किया गया ।।

भागलपुर सुलतानगंज के उधाडीह गांव मे शहीद निलेश नयन का चोथा शहादत दिवस उधाडीह के मध्य विद्यालय मुस्ताक शहीद की प्रतिमा के संमीप भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर सर्वप्रथम सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक एवं अतिथियों द्वारा शहीद नीलेश “नयन” की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी गई। तदुपरान्त मंचीय कार्य आरंभ हुआ, जिसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच श्री आनारसी प्रसाद सिंह, मुख्य अतिथि साथी सुरेश सूर्य, विशिष्ट अतिथि हीरा प्रसाद हरेंद्र, डॉ दिवाकर सिंह, महेश्वर प्रसाद सिंह।
कार्यक्रम के आरंभ में वरीय शिक्षक अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री सूचित प्रसाद सिंह द्वारा कई छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में सफलता के आधार पर पुरस्कृत किया गया, जिसमें वर्ग 7 के दीपक कुमार वर्ग 8 के सनी कुमार वर्ग 9 के आदित्य कुमार और पीयूष कुमार वर्ग 10 के जयराम कुमार वर्ग 11 के स्मृति कुमारी वर्ग 12 के गुलशन कुमार को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को अंगिका बाल कविता “धरती के फूल” भी भेंट किए गए। इसी कड़ी में पॉजिटिव निशान नाथनगर से पधारे दर्जनों युवा साथियों ने शहीद निलेश के माता-पिता को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रथम सत्र का संचालन श्री अरविंद कुमार मुन्ना जी ने किया जबकि द्वितीय चरण के साहित्य कार्यक्रम का संचालन एसके प्रोग्रामर ने किया। कवियों में कविवर हीरा प्रसाद हरेंद्र,साथी सुरेश सूर्य, मनीष कुमार गूंज, रोशन कुमार और एस.के प्रोग्रामर थे। संबोधन के क्रम में अपनी बात रखते हुए डॉ दिवाकर ने कहा कि शहीद निलेश नयन उधाडीह ही नहीं देश का बेटा था। सुचित प्रसाद सिंह ने कहा कि हरेक शहादत दिवस पर मैं अपनी ओर से छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करूंगा। निलेश नरेंद्र के पिता तरुण कुमार सिंह ने कहा निलेश मेरा बेटा जरूर था लेकिन अब वह आपका और देश का बेटा हो गया इसीलिए हर साल 11 अक्टूबर को सब मिलकर शहादत दिवस मनाने की जिम्मेवारी अपने हाथ में लें तभी नीलेश के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नकुल कुमार सिंह ने कहा जरूरत है गांव के युवा पीढ़ी को एकजुट होकर नीलेश नायक के शहादत को याद करना चाहिए। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को नीलेश नयन की वीरता से सीख लेनी चाहिए। इसके अलावा श्री सुधांशु, अरविंद कुमार सिंह, शोभा कुमारी एवं अन्य गणमान्य साथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button