भागलपुर

भागलपुर में साइंस प्रोग्राम ट्रेनिंग का उद्दघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किये।


भागलपुर के मोक्षदा बालिका इंटर स्कूल में *एबाको फाउंडेशन साइंस टीचर ट्रेनिंग सेंटर भागलपुर में श्री संजय कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर के अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर नटखट साइंस लैब अंतर्गत एक ओरिएंटेशन सेशन रखा गया। जिसमे विशिष्ट अतिथि श्री आनंद विजय , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भागलपुर भी मौजूद थे। डीईओ सर के द्वारा संबंधित शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को अपने विद्यालय के छात्र- छात्राओं के बीच जाकर साइंस को इनोवेटिव माध्यम से पढ़ाने के लिए प्रेरित किए। इस कार्यक्रम में साइंस मॉडल बनाने के गतिविधि पर विस्तृत परिचर्चा *एबाको फाउंडेशन* के प्रोग्राम हेड शेखर सुमन जी के द्वारा सभी को कीट बॉक्स देकर विधुत और परिपथ के बारे में जानकारी दी गई। तथा रंगीन पेपर से 3D जानवर बारहसिंघा,जोड़ा चिड़िया बताने के लिए बताया। रामकृष्ण मिशन स्कूल के विज्ञान शिक्षक श्री अमर नाथ झा के द्वारा
पिनहॉल कैमरा, पैरिस्कोप, बहुमूर्तिदर्शी यंत्र जो प्रकाशीय उपकरण के रूप में कवाड़ से जुगाड के अंतर्गत बच्चो के बीच में उपस्थित रहकर निर्माण किया हुआ था, यह स्वनिर्मित सामग्री विज्ञान के क्षेत्र में अपने पठन-पाठन में पूर्ण सहयोग प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक राखी कुमारी सहित अन्य विज्ञान शिक्षक/शिक्षिकाओं में पुष्पा कुमारी, भानू भास्कर, अभिषेक कुमार, भानू सरकार, प्रमोद कुमार सिंह, रमन कुमार, संजय झा, कैलाश साह, मो रफत जब्बार , शिशिर कुमार, कुणाल कुंदन, धर्मेश कुमार, बेनजीर इस्लाम सहित नटखट साइंस लैब के ज्योति नंदा, रतन, मनीष, गौरव, प्रेम, मृतुन्जय ने सारे गतिविधियों को कराने में मदद किये। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के मेंटर डॉ रंजीत कुमार ने शिक्षकों के जीवन में विज्ञान के द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच होने वाले परिवर्तनों पर प्रकाश डाले।इस दौरान सभी शिक्षक मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button