भागलपुर

नवविवाहिता महिला ने खाई जहर , हुई मौत परिजन में मचा कोहराम // InquilabIndia

भागलपुर (आसेस): पूर्णिया में दहेज लोभी पति ने एक पत्नी को जहर खिला कर उनकी हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है, परिजन सूत्रों की मानें तो 5 दिन पूर्व किसी बात को लेकर पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ था जिसमें पति ने पत्नी को पीटा भी था, उसके बाद शनिवार को दहेज मांग को लेकर पति ने पत्नी को तंग कर रहे थे दहेज नहीं देने पर जबरदस्ती पति के परिजन ने उसे जहर खिलाकर मार डाला घटना शनिवार देर रात 8:00 बजे की बताई जा रही है//

IMG 20211129 WA0015

घटना के बाद आनन-फानन में पहुंची चचेरी सास इंदु देवी ने मृत महिला से जहर खाने को लेकर पूछताछ किया लेकिन कुछ भी कहने से इनकार कर दिया हालात बिगड़ते देख आनन-फानन में इनकी सूचना परिजन को दिया परिजन मौके पर पहुंचकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आया जहां पर 2 घंटे तक जाम में होने की वजह से उनकी मौत विक्रमशिला सेतु पर हो गया दरअसल लड़की वाले के परिजन का कहना है उनको ज़हर खिलाकर मारा गया है , जविक लड़के के परिजन का कहना है कि खुद से जहर खाया है मृतक युवती की पहचान माधवपुर परबत्ता खगरिया निवासी स्वर्ग सुमन कुमार सिंह के पुत्री आरती देवी (23) के रूप में की गई है दरअसल आरती की शादी बीते 1 साल पूर्व रुपौली पूर्णिया निवासी प्रेम कुमार सिंह से हुई थी लड़की के परिजन ने बताया कि दहेज को लेकर कई बार मारपीट कर चुके हैं जिसको लेकर पंचायत में पंचायती भी हुआ था उसके बावजूद लड़के वाले मृतक आरती कुमारी के साथ हमेशा मारपीट करते रहते थे परिजन ने बताया कि लड़की पांच बहन और एक भाई था मृतक बहन सबसे छोटी थी दरअसल लड़की की परिजन लड़के वाले पर आरोप लगाया है की डेढ़ लाख व सोना चांदी के गहने भी दहेज मे दिए थे उसके बावजूद एक मोटरसाइकिल व पूर्णिया में 2 कट्ठा जमीन का मांग कर रहा था नहीं देने पर बेटी की जहर खिलाकर हत्या कर दिया , इधर आनन-फानन में लड़की के परिजन को सूचना मिलने पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां पर मृत सब को देख दहाड़ मार कर रोने लगे सबसे हैरत करने वाली बात यह है कि सात फेरे लिए जिंदगी भर साथ रहने की कसमें खाई उसके बाद मौत हुआ तो शव देखने तक नहीं आए , लड़की के परिजन का आरोप है कि अगर उसकी गलती नहीं है तो मृतक आरती के पति प्रेम कुमार जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल क्यों नहीं आए घटना के बाद लड़की के परिजन रो रो कर बुरा हाल है इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही हे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button