भागलपुर

प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम पोस्टकार्ड कांपेनिंग के माध्यम से 2047 में भारत देश कैसा होगा ? Inquilabindia


इस विषय पर भैया-बहनों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से अपने विचार प्रेषित किया

नवगछिया। नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम पोस्टकार्ड कांपेनिंग के माध्यम से 2047 में भारत देश कैसा होगा? इस विषय पर कक्षा चतुर्थ से दशम तक के भैया-बहनों ने अपने-अपने विचार पोस्टकार्ड के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को प्रेषित किया। मौके पर लगभग 102 भैया-बहनों ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर पोस्टकार्ड कैम्पेनिग कार्य को सफल बनाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय प्रधानाचार्य लालबाबु राय एवं कार्यक्रम संयोजक शिवशंकर कुमार शर्मा, चन्द्रकांत जी, अंकित जी, आचार्या सुधा कुमारी, प्रिया कुमारी, स्मृति कुमारी, नीतम कुमारी आदि के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button