भागलपुर

सुलतानगंज मे माघी पूर्णिमा को लेकर जिच्छो पोखर माता रानी के दरबार मे संतान प्राप्ति के लिए उमडी भीड।।

भागलपुर। सुलतानगंज माघी पुर्णिमा को लेकर जिच्छो पोखर माता रानी के दरबार मे सुबह से ही भक्तों का जन सैलाब उमड पडा हैं।ऐसी मान्यता हैं की अजगैविनाथ उत्तरवाहिनी गंगा स्नान करते हुए पैदल यात्रा करते हुए जिच्छो पोखर मे स्नान कर माता रानी की पुजा अर्चना करने पर पुत्र एंव पुत्री की प्राप्ति होती हैं।इस लिए बिहार एंव झारखंड के कई जिले के भक्त पहुचते हैं।

WhatsApp Image 2021 02 27 at 11.42.05 AM 1

वहीं मंदिर के भगत अशौक राम ने बताया कि माघी पुर्णिमा के दिन बिहार एंव झारखंड के कई जिले के लोग अजगैविनाथ उत्तर वाहनी गंगा स्नान कर जिच्छो पोखर मे स्नान कर पुत्र एंव पुत्री के लिए वर्दान मांगने पहुचे हैं।जिनकी मनोकामना पुर्ण हुई हैं।वह सभी भक्त मुंडन करने पहुचे हैं।करोना महामारी होने के वजह से इस बार भक्त कम पहुचे हैं।वहीं मुंगेर जिला से आए हुए भक्त इन्दु देवी ने बताया कि पांच साल पुर्व जिच्छो पोखर माता रानी से पुत्र का वर्दान मांगे थे।जो पुरा होने पर मुंडन करने जिच्छो पोखर माता रानी के दरबार पहुचे हैं।इस मंदिरों मे मंदिर के भगत शंभु राम,दर्शन बाबा, पुरुषोत्तम भगत,सुरो भगत,भगताईन सुमित्रा देवी,सरस्वती देवी,श्यामा देवी,ज्योति देवी एंव तमाम मंदिर के भगत भक्तों का स्वागत करने मे लगे हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button