भागलपुर

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 97वीं जयंती पर पुष्पांजलि सह संगोष्टी का आयोजन ।। Inquilabindia

नवगछिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में बिहपुर के डाकबंगला परिसर में शनिवार को भारत रत्न युगपुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की 97वीं जयंती, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो बिहपुर चंद्रकांत चौधरी की अध्यक्षता में पुष्पांजलि सह संगोष्ठी आयोजित की गई। मौके पर सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रखंड उपाध्यक्ष बिहपुर मृत्युंजय पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा नवगछिया गोपाल चौधरी, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य सहित सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ब्रजेश कुमार चौधरी, संजय राय, भोला कुमर, कल्याण कुमार, बासुकी झा, अजय कुमार राय, नितेश कुमार चौधरी, गोपाल जी, अरुण कुमार चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button