खगड़िया

पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के दौर में चुने गए उपमुखिया और उपसरपंच ।। Inquilabindia

बिहार स्टेट हेड श्रवण आकाश की खास रिपोर्ट

बिहार पंचायत चुनाव मतगणना के बाद आज खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड कार्यालय व आई टी भवन कार्यालय में तीसरे दिन भी सौढ़ दक्षिणी, खजरैठा और सौढ़ उत्तरी पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि का शपथ ग्रहण कराया गया।

IMG 20211228 WA0029

जिसमें जनता के हितों से जुड़ी आवश्यक कई मुद्दों जैसे मैं आजीवन शराब का सेवन नहीं करूंगा, मैं अपने कर्तव्य पथ पर उपस्थित रहुं या नहीं लेकिन शराब का खरीद बिक्री में कभी हस्तक्षेप नहीं करूंगा अर्थात अपने क्षेत्रों में शराब बंदी कानून का सौ फीसदी सहयोग करूंगा। दुर्भाग्यवश यदि किन्हीं में दोषी पाया गया तो कानूनन कार्रवाई मुझे भी किया जाय आदि कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर शपथ ग्रहण कराया गया।

उपमुखिया और उपसरपंच चुनाव में कांटे भरी टक्कर के बीच रही काफी रोमांचक

IMG 20211228 WA0029 1

सौढ़ उत्तरी पंचायत में शपथग्रहण के तत्पश्चात उप मुखिया का चुनाव में अभिलाषा कुमारी निर्विरोध उपमुखिया बनी। वहीं उपसरपंच पद से चुनाव के बाद रंजीत कुमार ने अपने निकटवर्ती रिंकी देवी से कुल 6 मत अधिक मत प्राप्त कर उपसरपंच बनें। जबकि खजरैठा पंचायत में उपमुखिया पद के लिए चुनाव के दौरान जीतनी देवी ने भारी मतों से विजयी होकर उपमुखिया बनीं और उपसरपंच में सज्जन देवी ने अपनी निकटवर्ती मनोज कुमार से 1 मत अधिक प्राप्त कर उपसरपंच पद का दावेदार बनीं। अंततः सौढ़ दक्षिणी पंचायत में उपमुखिया पद के लिए रेखा देवी ने चुनाव में 8 बराबर मत प्राप्त कर लाॅटरी के जरिए अपनी जीत हासिल कर और अपने निकटवर्ती बिनोद चौधरी को हराकर उपमुखिया पद का दावेदार बनीं। वहीं उपसरपंच पद हेतु ललन चौधरी ने अपने निकटवर्ती रानी देवी से कुल 6 मत अधिक प्राप्त कर उपसरपंच बनें।

IMG 20211228 WA0027

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी व बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मैं सभी पंचायत के सभी प्रतिनिधियों को प्रपंच 24 के तहत नोटिस भेज दिए हैं। वहीं प्रतिनिधियों के प्रवेश द्वार पर प्रवेश के वक्त निर्वाचन प्रमाण पत्र का मूल और आईकार्ड का मूल निर्वाचन आयोग में अपलोड करने हेतु लेकर आना सुनिश्चित किए हैं। साथ ही साथ शपथग्रहण में चुनाव आयोग के द्वारा प्रपत्र 28 के अंतर्गत सबसे पहले पद का शपथ ग्रहण के बाद मद्य निषेध हेतु शराब आजीवन ना पीने की शपथ दिलाई जा रहीं हैं। अंततः सभी प्रतिनिधियों में शपथ ग्रहण के दौरान प्रतिनिधियों के चेहरे पर प्रसन्नता व हर्षोल्लास की दृश्य नजर आने की बात बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button