खगड़िया

ग्राम पंचायत में मृत्यु भोज बंद करने का लिया सामूहिक संकल्प ।। Inquilabindia

बिहार स्टेट हेड श्रवण आकाश की खास रिपोर्ट

मृत्युभोज सभ्य समाज के लिए अभिशाप व कलंक हैं – नागेंद्र त्यागी

सामाजिक बुराई कुरुति मृत्यु भोज को समूल समाप्त करने की है जरूरत – कृष्णानंद यादव

मृत्यु भोज बंद करने हेतु बनाई जाए कानून, मुख्यमंत्री सुधार यात्रा में करें घोषणा – किरण देव यादव

मृत्यु भोज बंद करने हेतु गीत संगीत के माध्यम से करेंगे अपील – सुनील छैला बिहारी

समाज सुधार यात्रा में आए मुख्यमंत्री को मृत्यु भोज बंद करने हेतु सौंपेंगे ज्ञापन – शिकारी यादव

पौरा समाज ग्राम कचहरी पंचायत, युवा शक्ति एवं देश बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में लोकप्रिय गांव पौरा में मृत्यु भोज बंद करने हेतु जागरूकता सभा का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच शिकारी यादव ने किया तथा मंच संचालन नवनिर्वाचित सरपंच ओम प्रकाश यादव ने किया। सभा में सर्वप्रथम सत्संग शिरोमणि रामदेव यादव के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा रामदेव बाबू अमर रहे का नारा बुलंद किया गया।

IMG 20211228 WA0076

मृत्यु भोज विरोधी जागरूकता सभा को युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, गोगरी रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, लोकप्रिय गायक छैला बिहारी, मुखिया प्रतिनिधि सुशील बिहारी, राजेश यादव, बबलू कुमार, इंदु यादव आदि ने कहा कि सभ्य समाज के लिए मृत्यु भोज सामाजिक अभिशाप एवं कलंक है । मृत्यु भोज एक रूढ़ीवादी परंपरा, सामाजिक बुराई एवं कुरीति है, इसे समूल समाप्त करने की जरूरत है। समाजसेवियों ने कहा कि आज मृत्यु भोज के कारण परिवार कर्ज के बोझ में दब कर परिवार का विकास अवरुद्ध हो जाता है। अंततः समाज और देश पिछड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि आज देश चांद से लेकर मंगल तक पहुंच चुका है लेकिन आज तथाकथित लोगों के नैतिक पतन के कारण समाज में नहीं चाह कर भी दबाव में लोगों को मृत्यु भोज करना मजबूरी बन जाता है। नेताओं ने कहा कि कुछ मुट्ठी भर चंद लोगों के कारण अपशब्दों का प्रयोग से सहम कर नहीं चाह कर भी प्रतिष्ठा बश मृत्यु भोज करना विवशता बन जाती है। नेताओं ने कहा कि मृत्यु भोज के विरुद्ध किसी भी आलोचना का प्रवाह किए बगैर महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लेने की जरूरत है।

IMG 20211228 WA0078


नेताओं ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से मृत्यु भोज बंद करने को कानूनी दायरे में लाने की मांग तथा अपील किया , तभी सच्चे अर्थों में समाज सुधार यात्रा सफल व संभव हो पाएगा।
मृत्यु भोज विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में नारद यादव, पप्पू यादव, पंकज कुमार, विनय यादव, विपिन यादव, शैलेश यादव रणधीर यादव सुभाष यादव अजय यादव टिंकू यादव राम बचन यादव सिंटू यादव आदि ने भाग लिया।
समाजसेवियों ने मृत्यु भोज विरोधी गीत संगीत बनाने का सुनील छैला बिहारी से अपील किया।
जागरूकता सभा में मृत्यु भोज बंद करने एवं मृत्यु भोज नहीं करने तथा नहीं खाने का संकल्प लिया।
सभा में सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर मृत्यु भोज बंद करने हेतु कानून बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के नाम भेजे जाने का निर्णय लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button