खगड़िया

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी युवक को प्रेमिका के पिता और भाई ने मिल हत्या कर शव को पानी से भरी खाई में छुपाने का राज को प्रेमिका ने किया खुलासा

बिहार स्टेट हेड श्रवण आकाश की खास रिपोर्ट

खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से एक बड़ी सनसनीखेज खबर हाथ लग रही है जिसमें प्रेमिका के पिता और भाई ने मिल प्रेमी की हत्या कर शव को बोरी में बंद पानी से भरी खाई में छुपाने का राज मृत प्रेमी के प्रेमिका ने पुलिस के सामने खोला। जानकारी के अनुसार गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरा में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक को प्रेमिका के पिता और भाई ने हत्या कर दी। आपको बताते चलें कि इस हत्याकांड का खुलासा प्रेमी युवक की प्रेमिका ने किया और हत्या का आरोप अपने पिता और भाई पर लगाया। प्रेमिका के कथनानुसार पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की जिनमें प्रेमिका के पिता और भाई ने अपनी जुर्म स्वीकार कर लिया हैं और मंगलवार को आरोपियों ने शव छिपाने की जगह बताई।

IMG 20211229 WA0002

जिसपर पुलिस प्रशासन ने एक पानी भरे गड्‌ढे से शव को बरामद कर लिया। सुत्रों की मानिए तो प्रेमी युवक भी शादीशुदा था और 26 दिसंबर की रात प्रेमिका से मिलने गया था। वहीं मृतक के भाई का आरोप प्रेमिका ने फोन कर अपने प्रेमी मुकेश कुमार को मिलने बुलाया था। जिसके दौरान आरोपियों ने प्रेमी मुकेश की हत्या कर उसके शव को बोरे में बांध पानी से भरी एक गड्‌ढे में फेंक दिया गया था। मृत प्रेमी मुकेश की प्रेमिका की शादी 8 दिसंबर को हुई थी। प्रेमी मुकेश के भाई का आरोप है कि 26 दिसंबर को प्रेमिका ने फोन कर मुकेश को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद से वो लापता था।

IMG 20211229 WA0000

उसकी बाइक भी लावारिस हालत में मिली। जिसके बाद आपसी सुझ बुझ के बाद प्रेमी के भाई ने अपने प्रेमी भाई मुकेश कुमार के लापता होने के संबंध में जानकारी पुलिस प्रशासन को दी थी। जिसपर प्रेमिका के पिता और भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शक के आधार पर प्रेमिका को हिरासत में ले और पूछताछ शुरू की। इसके बाद प्रेमिका ने बताया कि उसके पिता और भाई ने हीं प्रेमी मुकेश की हत्या कर दी। जिसपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता और पुत्र अर्थात प्रेमिका के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर युवक की लाश आज बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया है। अंततः गिरफ्तार पिता, पुत्र और पुत्री को पुलिस प्रशासन ने पुलिसिया प्रक्रिया के तत्पश्चात जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button