खगड़िया

मकर संक्रांति पर शराब बिक्री करते शराब कारोबारी पिता पुत्र गिरफ्तार

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भरतखंड ओपी के यदुवंश नगर गांव से भारी मात्रा में शराब के साथ ही साथ पिता और पुत्र को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात पुलिस को सुत्रों के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि यदुवंश नगर गांव में पिता और पुत्र दोनों मिल शराब की तस्करी करने में जुटे हुए हैं। जिसमें भारी मात्रा में शराब अपने घर में लाकर मकर संक्रांति के अवसर पर अधिक कीमत में बिक्री करने में लगे हुए हैं।जिसकी भनक मिलते ही ए एल टी एफ प्रभारी परबत्ता रणधीर कुमार और भरतखंड पुलिस, मरैया पुलिस के साथ यदुवंश नगर के शराब तस्कर सुनील यादव के घर को चारों ओर से घेराबंदी कर पुलिस प्रशासन ने घरों के विभिन्न हिस्सों की तलाशी लिया, तो भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ।

IMG 20220114 WA0004 1

जिसके आधार पर यदुवंश नगर निवासी सुनील यादव और उसके पुत्र कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पुष्टि भरतखंड ओपी पी के ए.एस.आई प्रनीत पाल ने बताया कि कूल 32 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है और पिता पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बरामद शराब में कुल 63 बोतलें थीं। जिसमें मैगडोल नंबर वन 750 एल एल का 23 बोतलें और शेष 375 एम एल का था जो करीब 32.500 लीटरें थी । अंततः मौजूद सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आगे भी सुचना प्राप्त जगहों की छापेमारी धीरे-धीरे की जाएगी और सभी शराब कारोबारियों का भंडाफोड़ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button