भागलपुरराजनीति

लोजपा रामविलास ने किया जिला संगठन का विस्तार ।। Inquilabindia

नवगछिया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नवगछिया इकाई का संगठन का विस्तार किया गया। गुरुवार को तेतरी दुर्गा मंदिर में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की बैठक जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष विभूति पासवान, प्रदेश महासचिव रविशंकर पासवान, प्रदेश महासचिव सुरेश भगत एवं जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान ने संयुक्त रुप से पूर्व मुखिया तेतरी रविंद्र दास को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष, चन्द्रशेखर मंडल को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, माला जयसवाल को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष, अनिता कुमारी को महिला मोर्चा का प्रधान महासचिव, राजीव पासवान को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया। मौके पर सभी को नियुक्ति पत्र भी दे दी गई। कार्यक्रम में प्रधान महासचिव संजय पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि लोजपा रामविलास का संगठन बूथ तक जाएगा और लोजपा रामविलास 2024 का लोकसभा एवं 2025 के विधानसभा को लेकर अपने संगठन की मजबूती में लगी है। उन्होंने बिहार के नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज भी बक्सर में जहरीली शराब पीने से 5 व्यक्ति मरे है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार शराबबंदी के नाम पर नाटक कर रही है। बिहार की कानून व्यवस्था पूर्णता चरमरा गई है। प्रतिदिन डकैती एवं लूट की घटनाएं पूरे बिहार में हो रही है। हत्या एवं अपहरण चरम पर है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग की तभी बिहार की कानून व्यवस्था मजबूत होगी उक्त कार्यक्रम में रिंकू पासवान, साधो पासवान, सोनू जायसवाल, नवीन कुशवाहा, डॉक्टर परमानंद भगत, कपिल देव मंडल, मुरारी सिंह, युगल चौरसिया, किरण देवी, दिनेश मंडल, अनिल सिंह, पिंटू दास एवं अन्य लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button