भागलपुर

नवगछिया में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए एक कडोड के अंशदान का प्रस्ताव नही भेजा गया केंद्र,
दानकर्ता ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री समेत प्रधानमंत्री को लिखा पत्र ।।

नवगछिया। नवगछिया क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एवं यहां केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने के लिए नवगछिया के लत्तीपाकड निवासी अमृतेश कुमार सिंह एवं पत्नी मघु सिंह द्वारा अपने स्वर्गवासी पिता रामानन्द सिंह के सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से दो वर्ष पूर्व 09 सितंबर 2020 को चार योजनाओं को पूर्ण करने के लिए एक करोड़ रुपये का चेक के रूप में साथ ही अपना 06 एकड़ भूमि अंशदान के रूप मे दिया गया। उनके इस प्रस्ताव पत्र को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आगे नही बढाने की सत्यता की जानकारी के लिए दानकर्ता अमृतेश कुमार सिंह पत्नी के साथ पिछले सप्ताह दिल्ली जाने के दौरान, केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद से उनके रांची आवास, बिरसा चौक, हवाई नगर में मुलाकात की। इस दौरान मंत्री महोदया ने एक कांपी पूरी जानकारी आवेदन के साथ आप्त सचिव अरविन्द पाण्डेय को उपलब्ध करवा कर दिल्ली आने का निमंत्रण दिया। ज्ञात हो, विगत वर्ष वैश्चिक महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से प्रेरित होकर उन्होंने पिता के अधूरे सपनो को पूर्ण करने के लिए नवगछिया में केंद्रीय विद्यालय समेत चार योजनाओं में एक-एक करोड़ का अंशदान देने के साथ नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को जमीन चिन्हित कर लिखित प्रस्ताव दिया था।
बता दें कि अमृतेश सिंह के पिता स्वर्ग रामानन्द सिंह झाड़खंड कार्यालय के महालेखाकार पद से सेवानिर्विति के बाद परिवार सहित क्षेत्र के दर्जनों लोंगो को शिक्षित कर प्रतिष्ठित पद पर पहुंचाने का काम किए थे। उनका सपना था कि विकास में पिछड़े नवगछिया क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो, जिसके लिए वे लगातार प्रारूप तैयार कर पदाधिकारियों से सहयोग मांगते थे। नवगछिया के लोगो को शिक्षित करने का सपना, जो उनके जीवनकाल में पूर्ण नही हो सका और वे बीच मे ही अस्वस्थ होकर स्वर्गवासी हो गए। उनके अधूरे सपने को पूर्ण करने के लिए पुत्र अमृतेश सिंह एवं पुत्रवधू मधु सिंह ने अपने चल-अचल संपत्ति से अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को इस विषय की जानकारी देते हुए नवगछिया में केंद्रीय विद्यालय खोलने के साथ ही चार अलग अलग योजनाओं के बारे में बताया। परंतु आजतक वह प्रस्ताव एवं राशि कहाँ है इसका पता नही चल रहा है, इसके लिए वे प्रधानमंत्री समेत, भागलपुर जिलाधिकारी, नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया पुलिस अधीक्षक, नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर इसकी जानकारी मांगी है। इस बारे में उन्होंने बताया कि नवगछिया के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी को नवगछिया के विकास से कोई संबंध नहीं है, क्योकि विकास के प्रति उनका कोई सहानुभूति और अपनापन नही दिख रहा है। उन्होंने नवगछिया के कुछ राजनीतिक लोगों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेतागण हैं, जो नवगछिया के विकास की सोच में रोड़ा डालने का काम कर रहे हैं, जिस कारण यहां के पदाधिकारी भी स्थिर हो जाते हैं, जिन्हें चिन्हित करना भी प्रशासन और समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने के मुहिम को समाज, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आने वाले दिनों में साथ मिलेगा। इस बारे में भागलपुर जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि प्रस्ताव दिया गया है तो अवश्य भेजा गया होगा, इसके बारे में जानकारी लिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button