भागलपुर

उज्ज्वला गैस योजना में गैस चूल्हा और सिलेंडर देने में लिया 1500 रुपये 4 हजार रुपये नही देने पर उपभोक्ता कार्ड जप्त करने का आरोप लगा महिला ने थाना में दिया आवेदन ।।

नवगछिया। आदर्श थाना नवगछिया क्षेत्र के तेतरी निवासी जैलास मंडल की पत्नी ललिता देवी ने बुधवार को नवगछिया थाने में आवेदन देकर औरोमा कम्प्यूटर सेंटर तेतरी के संचालक सौरव कुमार पर गत दो माह पूर्व उज्ज्वला गैस योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर देने के बाद पैसे की मांग करने एवं बदले में उपभोक्ता कार्ड रख लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आवेदन में कहा है कि 15 सौ रुपये उससे सौरव ले भी चुका है वहीं चार हजार रुपये देने के बाद उपभोक्ता कार्ड देने की बात कहते हुए फटकार लगाकर लौटा देता है। सौरव पैसे के लिए लगातार कॉल भी करता है। वही दुकान पर जाने पर गालीगलौज के साथ मारपीट पर उतारू हो जाता है। सौरव कहता है जबतक पूरा पैसा नही देगी तबतक कार्ड नही मिलेगा। ललिता ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी मामले कि सूचना देते हुए स्थानीय थाने में आवेदन देकर थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। इस बारे में थानाध्यक्ष भारतभूषण ने कहा कि मामले कि जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button