भागलपुर

नवगछिया से बिहार की नई औद्योगिक क्रांति का शंखनाद, साहू परवत्ता में बिहार के पहले इथेनॉल फैक्ट्री के लिए किया गया भूमि पूजन ।। Inquilabindia

  • बिहार के सबसे बड़े कोल्ड स्टोरेज का भी किया गया उद्घाटन
  • भागलपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : शाहनवाज
  • पूर्ण हो रहा है नीतीश-मोदी का सपना : शाहनवाज

नवगछिया। शु्क्रवार दिन नवगछिया वासियों के लिए ऐतिहासिक रहा। साहू परवत्ता में बिहार के पहले इथेनॉल फैक्ट्री के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने नारियल फोड़ कर किया। मौके परबिहार के सबसे बड़े कोल्ड स्टोरेज का भी उदघाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में इंडियन बैंक के रिजनल मैनेजर राजीव कुमार ने इथेनॉल फैक्ट्री के लिए साहू एग्रो को 82 करोड़ रूपये के ऋण की स्वीकृति पत्र भी दिया गया। इथेनॉल प्लांट 96 करोड़ रूपये के लागत से तैयार होगा। यह इथेनॉल प्लांट 60 केएलपीडी का होगा जो 100 केएलपीडी से भी ऊपर तक बढ़ाया जायेगा। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज का दिन नवगछिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। बिहार में उद्योग की क्रांति साहू परवत्ता से शुरू हुई है।

उन्होंने कहा कि नवगछिया को मक्का का कटोरा कहा जाता है लेकिन यहां के किसानों को मक्के का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा था। यहां का मक्का तेलांगाना, पंजाब चला जाता है, व्यापारी किसानों से मक्का लेकर भाग जाते थे। ऐसी स्थिति में अब किसानों का मुनाफा खाने वाली बिचौलिया संस्कृति का खात्मा होगा और किसानों की अमदनी बढ़ेगी। श्री हुसैन ने कहा कि यह तो शुरूआत है, यहां पर कई इंडस्ट्री लगने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रीन इनर्जी को लेकर जो सपना देखा है, वह अब साकार होने को है। इथेनोल का प्रयोग वैकल्पिक इंधन के रूप में किया जायेगा। पेट्रोल का मूल्य 100 रूपये लीटर से भी अधिक है। जबकि इथेनॉल 62 रूपये प्रति लीटर है। भारत सरकार की तेल कंपनियों ने साहू एग्रो के साथ दस वर्ष तक इथेनोल की खरीददारी करने का एग्रीमेंट किया है। किसानों के लिए मक्का अब काफी मुफीद फसल होने वाली है, मक्का अब डॉलर लेकर आयेगा। श्री हुसैन ने कहा कि हमलोगों ने कहा था कि बिहार जिस तरह से सड़क बिजली पानी में आगे निकला है, उसी तरफ से उद्योग में भी आगे निकलेगा। श्री हुसैन ने कहा कि बिहार के गोपालगंज, आरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णियां में इथेनॉल के कुल 17 प्लांट लगाये जायेंगे। बिहार के 16 हजार लोगों को रोजगार के लिए 10 -10 लाख रूपये का ऋण दिया गया है। श्री हुसैन ने कहा कि हम ऐसा बिहार बनायेंगे यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि भागलपुर के वे सांसद नहीं हैं, लेकिन एमएलसी बनने के बाद सबसे पहले भागलपुर और तरजीह दी, भागलपुर के साथ उनका सांस का रिश्ता है। इस अवसर पर पीरपैंती के विधायक ललन पासवान, जिला पार्षद अध्यक्ष टुनटुन साह, जदयू के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, समाजसेवी अवधेश साहू, महेश कुमार साहू, नीरज कुमार साहू, धीरज कुमार साहू, प्रीतम कुमार साहू, गौतम कुमार साहू, शिक्षाविद रामकुमार साहू समेत अन्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button