होली में डीजे और अश्लील गानों पर सख्त रोक, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं.

FB IMG 1772247751089
[espro-slider id=5813]

बिहपुर में इस बार होली सिर्फ रंगों की होगी, शोर और अश्लीलता की नहीं। बिहपुर थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने साफ शब्दों में कहा—त्योहार की आड़ में किसी भी तरह की बदसलूकी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि होली के दौरान डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस निगरानी होगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। तीन और चार मार्च को मनाई जाने वाली होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।


थानाध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशीले पदार्थों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि त्योहार की खुशियों में कोई खलल न पड़े।


बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में होली संपन्न कराने में पूरा सहयोग देंगे।
पुलिस की पैनी नजर, उपद्रवियों में हलचल!
इस बार होली में रंग तो उड़ेंगे, लेकिन कानून तोड़ने वालों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी। प्रशासन का साफ संदेश है—त्योहार मनाइए, लेकिन मर्यादा के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *